
DFO अखिल बंशल के निर्देश पर तस्करों पर सख्त कार्रवाई, कोयला माफिया भूमिगत
सिंगरौली।
जिले में अवैध तरीके से कोयले की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। सिंगरौली से छत्तीसगढ़ जा रहे 04 ट्रकों को फारेस्ट विभाग ने MP-CG बॉर्डर नाके पर पकड़कर जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के तेज तर्रार डीएफओ अखिल बंशल के निर्देश पर की गई, जिससे कोयला तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि सिंगरौली के कोयला खदानों से लगातार बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी। फारेस्ट विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद कई तस्कर और उनसे जुड़े लोग जांच के डर से भूमिगत हो गए हैं।
कोयला माफियाओं की बढ़ी मुश्किलें
फारेस्ट विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रकों की जांच के बाद कागजात, परमिट, रॉयल्टी और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यदि दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MP-UP खनहना बॉर्डर पर भी बड़ा खेल?
इस कार्रवाई के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि MP-UP खनहना बॉर्डर क्षेत्र में भी कहीं इसी तरह का बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां भी संदिग्ध गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं, जिस पर जल्द जांच की मांग उठ रही है।









