भाजपा महिला मोर्चा में चारुलता मंगल यादव बनीं प्रदेश मंत्री, खंडवा में खुशी की लहर
खंडवा/खबर मंडी विशेष
(सुशील विधाणी)


भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने श्रीमती चारुलता मंगल यादव को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही खंडवा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती चारुलता मंगल यादव लंबे समय से संगठन की निष्ठावान, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में निरंतर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया है। पूर्व में भी वे महिला मोर्चा सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। महिलाओं को संगठित करना, सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।


उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समर्पण और मजबूत नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। वे जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए हमेशा आमजन, विशेषकर मातृशक्ति के बीच सक्रिय रहती हैं, जिससे संगठन को निरंतर मजबूती मिली है।
खंडवा जिला मंत्री धर्मेंद्र बाजार ने जताया हर्ष, बताया गर्व का विषय
खंडवा जिला मंत्री धर्मेंद्र बाजार ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “आज की इस नियुक्ति पर बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि खंडवा की सरल स्वभाव, दृढ़ निश्चयी एवं सदैव सक्रिय रहने वाली हमारी चारुलता भाभी को यह दायित्व मिला है, जिससे हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने कार्यकाल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।”


उन्होंने आगे कहा कि यह दायित्व न केवल चारुलता मंगल यादव के कार्यों का सम्मान है, बल्कि पूरे खंडवा जिले के लिए गर्व का विषय है।
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे एवं खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी श्रीमती चारुलता मंगल यादव को प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंत में, खंडवा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा भी इस नियुक्ति पर श्रीमती चारुलता मंगल यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।








