Government Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। तकनीकी कारणों से स्थगित हुई यह प्रक्रिया अब 9 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ: 9 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 फरवरी 2026
- शुल्क भुगतान एवं फोटो-सिग्नेचर अपलोड: 10 फरवरी 2026 तक
- करेक्शन विंडो : 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक
पदों का विवरण और आरक्षण
आयोग ने कुल 1733 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों के लिए पद आरक्षित हैं:
पुरुष पद: 1634 (इनमें 413 पद होमगार्ड और 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं)।
महिला पद: 64
योग्यता
अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और छूट (Age Limit)
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी:
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 2 वर्ष की छूट।
अनारक्षित/EWS/पिछड़ा वर्ग (महिला): 3 वर्ष की छूट।
SC/ST (पुरुष एवं महिला): 5 वर्ष की छूट।
फिजिकल टेस्ट (PET) में बड़ा बदलाव: अब दौड़ हुई आसान
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि झारखंड सरकार ने कैबिनेट के फैसले के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों को काफी आसान बना दिया है। पहले के कड़े मुकाबले के मुकाबले अब दूरी कम कर दी गई है:
पुरुष अभ्यर्थी: अब 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी (पहले यह 10 किलोमीटर थी)।
महिला अभ्यर्थी: अब 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी (पहले यह 6 किलोमीटर थी)।
खेलकूद कोटा और अन्य नियम
संशोधित नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को खेलकूद कोटा का विशेष लाभ मिलेगा। इसमें भारतीय ओलंपिक संघ या झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के रिकॉर्ड धारक और स्थान पाने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। यह पूरी भर्ती ‘झारखंड राज्य पुलिस और कक्षपाल संयुक्त भर्ती नियमावली-2025’ के तहत संपन्न होगी।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “एप्लिकेशन फॉर्म (अप्लाई)” लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिंक का चयन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक जानकारी सम्बिट करें और आवेदन शुल्क जमा करें।








