भोपाल। वर्ष 2025 की विदाई और नए साल के स्वागत के बीच मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस महकमे को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति (Promotion) और ग्रेडिंग के आदेश जारी किए गए है। बुधवार शाम गृह विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों ने पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक की कमान में बड़ा बदलाव कर दिया है।
प्रमुख पदोन्नतियां: आशुतोष राय बने स्पेशल DG
पदोन्नति की इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम वर्ष 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष राय का है, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) से पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DG), अजाक, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं, संस्कारधानी जबलपुर के लिए भी बड़ी खबर है वर्ष 2001 बैच के अधिकारी प्रमोद वर्मा को जबलपुर आईजी से पदोन्नत कर अब उसी जोन का ADG (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) बनाया गया है।
वर्ष 1999 बैच के अधिकारी निरंजन बी वायंगणकर को डीआईजी साइबर से पदोन्नत कर अब आईजी साइबर (PHQ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्ष 2008 बैच के अधिकारी ए शियास को आईजी साइबर और ललित शाक्यवार को आईजी (शिकायत और मानव अधिकार) के पद पर पदस्थ किया गया है।


इन अधिकारियों को मिला DIG का प्रभार
गृह विभाग ने कई अनुभवी एसपी स्तर (2010,2011,2012) के अधिकारियों को डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोट किया है। इनमें शामिल हैं:
राकेश सगर: सेनानी, दूसरी वाहिनी SAF ग्वालियर।
राघवेंद्र सिंह बेलवंशी: डीआईजी, पीएचक्यू।
किरण लता केरकेट्टा: डीआईजी, पीएचक्यू।
रियाज इकबाल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रेडियो पीएचक्यू।
राहुल कुमार लोढा: उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल
सिमाला प्रसाद : उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, रेल, जबलपुर
इन जिलों के कप्तानों को मिली पदोन्नति
प्रमोशन लिस्ट में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और नगरीय पुलिस के डीसीपी के नाम भी शामिल हैं
खंडवा: मनोज कुमार राय।
भिंड: एसपी असित यादव।
धार: एसपी मयंक अवस्थी।
भोपाल: डीसीपी (जोन-2) विवेक सिंह।
इंदौर: डीसीपी (जोन-2) कुमार प्रतीक।
झाबुआ: एसपी शिवदयाल।
रीवा: एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान।

प्रशासनिक हलचल और नए साल की तैयारी
गृह विभाग के इस आदेश के बाद अब प्रदेश के कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की संभावना भी बढ़ गई है। पदोन्नत अधिकारियों को अब उनके नए रैंक के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। नए साल की पूर्व संध्या पर हुए इन आदेशों से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।
प्रवर श्रेणी और कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड
प्रवर श्रेणी (Selection Grade): 2012 और 2013 बैच के 11 अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स-13 में स्वीकृत किया गया है, जिनमें जगदीश डाबर (बड़वानी SP) और मनोहर सिंह मण्डलोई (टीकमगढ़ SP) शामिल हैं।
कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (JAG): 2017 बैच के 6 अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स-12 स्वीकृत किया गया है। इनमें अंकित सोनी (गुना SP), अंकित जायसवाल (नीमच SP), और श्रीमती हितिका वासल (सेनानी, इंदौर) शामिल हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रोफार्मा पदोन्नति
शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों के लिए भी प्रोफार्मा पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इसमें अनंत कुमार सिंह और मनमीत सिंह नारंग (1994 बैच) को वेतन मैट्रिक्स-16 (DG स्केल) में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।











