मंत्री, सांसद, महापौर व पूर्व महापौरों की गरिमामयी उपस्थिति से भव्य हुआ बालाजी धाम आयोजन


प्रदेश के मंत्री विजय शाह, महापौर अमृता यादव,
पूर्व महापौर भावना शाह, अणिमा उबेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
बालाजी धाम में जनप्रतिनिधियों की एक साथ उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दे दिया, जहां आस्था और जनसमर्थन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

तिरुपति से आई पावन मूर्तियों का खंडवा में भव्य स्वागत
बालाजी नगर में शोभायात्रा, मंत्रोच्चार के बीच हुआ अन्नाधिवास व अभिषेक
खंडवा। धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा निर्मित पावन मूर्तियां तिरुपति से खंडवा पहुंचीं। छैगांव माखन स्थित बालाजी नगर में इन दिव्य प्रतिमाओं का भव्य स्वागत किया गया और पूरे क्षेत्र में जयकारों की गूंज के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
उल्लेखनीय है कि इंदौर रोड स्थित श्री दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में देश की सबसे बड़ी 81 फीट ऊंची तिरुपति बालाजी भगवान की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह भव्य कार्य बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल परिवार के संकल्प और समर्पण से अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
तिरुपति से लाई गई भगवान श्री तिरुपति बालाजी, माता लक्ष्मी, पद्मावती, दशावतार, गणेश, हनुमान, गरुड़, जय-विजय, चंड-प्रचंड एवं बली पीठ सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्नान, दुग्धाभिषेक, गंगाजल, दही एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। आचार्य पंडित अमित दाधीच, आचार्य पंडित प्रवीण अत्रे, पं. अवधेश उपाध्याय सहित विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सभी धार्मिक विधि-विधान संपन्न कराए गए।
शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बालाजी नगर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक आस्था की अलौकिक छटा बिखरी रही।
इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, महापौर अमृता यादव, पूर्व महापौर भावना शाह, अणिमा उबेजा, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

खंडवा जिले के सुर्खियों में रहने वाले मंत्री एवं पूर्व महापौरों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। जहां-जहां प्रदेश के काबिल मंत्री विजय शाह पहुंचे, वहां कार्यक्रम स्वतः ही सुर्खियों में आ गया। आज बालाजी धाम में भी आस्था के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने बताया कि “हर कार्य प्रभु की इच्छा से ही संपन्न होता है। जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश की सबसे बड़ी तिरुपति बालाजी प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया गया, जो अब साकार रूप ले रहा है।”
फिलहाल मूर्तियों को मंदिर परिसर में सुरक्षित रखकर अन्नाधिवास की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। शीघ्र ही विद्वान पंडितों द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि घोषित की जाएगी, जिसमें देश के संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।
छैगांव माखन का यह बालाजी धाम आने वाले समय में खंडवा जिले की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम








