खंडवा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज खंडवा में राष्ट्रीय युवा दिवस पूरे उत्साह, ऊर्जा और संकल्प के साथ मनाया गया। प्रभारी मंत्री जी एस.एन. कॉलेज पहुंच चुके हैं, जहाँ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना कर युवाओं को आत्मनिर्भर, कर्मठ और राष्ट्रवादी बनने का संदेश दिया गया। मंत्री जी कुछ ही देर में उत्कृष्ट विद्यालय के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुनिया में जितने भी महान कार्य हुए हैं, उनके पीछे युवाओं की शक्ति रही है। आज का युवा केवल सपना नहीं देखता, बल्कि उन सपनों को साकार करने का साहस भी रखता है।
स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजा कॉलेज परिसर
एस.एन. कॉलेज परिसर में उपस्थित युवा आज की युवा शक्ति के प्रतिनिधि चेहरे के रूप में नजर आए, जिनकी सोच, मेहनत और आत्मविश्वास असंभव को संभव बना रहे हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार—उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको—कार्यक्रम में बार-बार गूंजते रहे।
जीवन के तीन मूल मंत्र
राष्ट्रीय युवा दिवस पर यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना, जहाँ शिक्षा, संस्कार और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया गया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित हाथों में है—युवा हाथों में।
यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक कंचन मुकेश तथा महापौर अमृता अमर यादव, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी संगठन खंडवा सुरेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र बजाज, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।








