भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने संगठन में विस्तार और युवाओं को जोड़ने की कड़ी में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा व संयोजक मतीन खान द्वारा प्रस्तुत सूची को अनुमोदित कर दिया गया है।
इस नई नियुक्तियों के माध्यम से कांग्रेस का लक्ष्य खेल जगत से जुड़े युवाओं और खिलाड़ियों के मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाना है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की; देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार, निम्नलिखित चेहरों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
भोपाल शहर अंकित नाथ
खंडवा मयंक पाराशर
रीवा शहर मृत्युंजय द्विवेदी
ग्वालियर धर्मेन्द्र ठाकुर
विदिशा पुष्पक गुप्ता (हनी)
शिवपुरी उबेर आदिल
नर्मदापुरम रामशंकर सोनकर
शहडोल मतलूब खान
सीधी। मो. असलम
अनूपपुर सावन अग्रवाल
खरगोन शेख रहमान
उमरिया नवीन कठौतिया
देवास नीरज नागर
बालाघाट जावेद अली
मंदसौर सावन मकवाना
सीहोर फज खान
टीकमगढ़ अनीस अहमद
हरदा शहर सुनील पालीवाल
खंडवा में मयंक पाराशर को मिली जिम्मेदारी
इस नई सूची में मयंक पाराशर को खंडवा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि मयंक पाराशर के नेतृत्व में जिले के खिलाड़ियों को कांग्रेस के मंच से जोड़ा जाएगा और खेल संबंधी स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

संगठन को मजबूती देने की रणनीति
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जीतू पटवारी की नई टीम में खेल प्रकोष्ठ को सक्रिय कर कांग्रेस युवाओं और एथलीट्स के बीच अपनी पैठ बनाना चाहती है। अंकित नाथ को भोपाल शहर और मयंक पाराशर को खंडवा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी ने ऊर्जावान चेहरों पर भरोसा जताया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में खेल सुविधाओं की कमी, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और स्थानीय खेल प्रतिभाओं की समस्याओं को लेकर मुखर रहें।








