भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए एमपी पुलिस कांस्टेबल (MP Police Constable Result 2026) लिखित परीक्षा 2025-26 का परिणाम आज, 25 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया है। गृह विभाग के अंतर्गत 7500 आरक्षक पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने अगले चरण यानी फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
59 हजार से अधिक उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल
आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती के लिए कुल 9,78,059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6,85,504 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर 59,438 उम्मीदवारों को दूसरे चरण (फिजिकल टेस्ट) के लिए पात्र घोषित किया गया है।
MPESB Police Constable Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट लिंक: होमपेज पर “First Phase Result – Police Constable Recruitment Test – 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- सर्च: कैप्चा कोड भरकर ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें और फिजिकल टेस्ट के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
अगला पड़ाव: फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT)
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) से गुजरना होगा।
PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
यह चरण कुल 100 अंकों का होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल होंगी।
PMT (शारीरिक माप)
इसमें उम्मीदवारों की लंबाई (Height) और सीने (Chest) की माप की जाएगी।
विशेष नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फिजिकल टेस्ट की तारीखों और एडमिट कार्ड के अपडेट के लिए नियमित रूप से MPESB की वेबसाइट चेक करते रहें।








