रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा तथा वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मिले सौगात
– केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा धन्यवाद सांसद पाटील जी
– विकास का वादा ज्ञानेश्वर दादा
ख़बर मंडी न्यूज़
बुरहानपुर। क्षेत्रीय विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहने वाले खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को लोकसभा में बुरहानपुर व खंडवा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देने तथा विशेष ‘कार्गो हब’ या उन्नत रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा विकसित करने की पुरजोर तरीके से मांग रखी। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खंडवा लोकसभा सांसद अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहते हैं। संसदीय क्षेत्र के विकास को और अधिक गति कैसे मिले इस पर वह सदैव कार्य करते है,फीडबैक व फॉलोअप लेते हैं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ साथ ही विश्वास दिलाता हू कि आपके द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार द्वारा सार्थक निर्णय लिया जाएगा।
देश-विदेश से आते हैं पर्यटक
सांसद श्री पाटील ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा-बुरहानपुर से होकर गुजरने वाला रेल मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। खंडवा स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और बुरहानपुर के ऐतिहासिक व यूनेस्को श्रेणी के धरोहर स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज दिया जाए।
https://www.facebook.com/share/v/17a8spdwgH/?mibextid=wwXIfr
किसानों के लिए होंगी बड़ी सौगात
सांसद पाटील ने बताया की मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा के बुरहानपुर में बड़े पैमाने पर सौगात मिल जाती है तो कृषि व उद्योग क्षेत्र को तेज परिवहन सड़क की तुलना में सस्ता है। इससे औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेंगा। यह सौगात मिल जाती है तो क्षेत्रिय विकास को तेज रफ्तार मिलेगी।








