“लपेट-लपेट” के नारों से गूंज उठा माहौल, भीड़ के दबाव के बीच पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कसी लगाम।
जोरदार हंगामे के बीच पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उपद्रवी तत्वों को लपेटे में ले लिया।

खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल…शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाना परिसर में किया पथराव…पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को किया इधर उधर …पुलिस ने की अपील – अफवाह पर ध्यान न दें, पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी…
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने के परिसर में पथराव कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला संभाला और भीड़ को तितर – बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। जिससे भीड़ को कंट्रोल किया गया है। सूचना पर कोतवाली थाना और पदम नगर थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ASP, CSP सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

अफवाह पर ध्यान न दें, पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी…

मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करते हुए कायमी की। इस मामले में कायमी BNS की धारा 199 के तहत की गई। जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली है, उसे राउंड – अप भी किया गया है। बाद में फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंचीं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी। सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला। ASP महेंद्र तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
BYTE_ महेंद्र तारनेकर_ ASP, खंडवा








