डकैती का मास्टरमाइंड डॉक्टर निकला: पामाखेड़ी कांड का खुलासा, 9 गिरफ्तार, 6 फरार

खबर मंडी
खंडवा। नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में 12 मार्च को हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की बंदूक, 27 कारतूस, 1.60 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्कॉर्पियो व स्विफ्ट कार जब्त की है।
मामले का खुलासा गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह महेंद्र तारनेकर सहित अधिकारियों ने किया।
क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर की थी वारदात
फरियादी ललित सोलंकी के अनुसार 12 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे 7-8 बदमाश काली बिना नंबर की स्कॉर्पियो से पहुंचे। चार बदमाशों के चेहरे ढंके थे और दो ने खाकी वर्दी पहन रखी थी। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और घर के तीन नौकर—बसंत, उमेन सिंह और तोताराम—के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी और लॉकर तोड़कर 1.60 लाख रुपए और 12 बोर बंदूक लेकर फरार हो गए।
इसी घर में मई 2025 में भी लूट की नीयत से घुसने का प्रयास हुआ था, जिसका मामला नर्मदानगर थाने में दर्ज है।
ऐसे बनी जांच टीम
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने मौके का निरीक्षण कर 10 हजार रुपए इनाम घोषित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राजेश रघुवंशी और एसडीओपी मूंदी मनोहर सिंह गवली के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गईं।
धार कनेक्शन से खुला राज
जांच में सामने आया कि 13 मार्च को धार जिले के बाग में भी इसी गैंग ने इसी तरीके से लूट की थी। दोनों घटनाओं में समानता मिलने पर खंडवा, धार और शाजापुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।
सीसीटीवी और स्केच से पकड़
सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार किए गए। लगातार दबिश देकर पहले चार आरोपी पकड़े गए, जिनसे पूछताछ के बाद अन्य पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा पिता अब्दुल हमीद खान, निवासी नागझरी सांवेर, सोनकच्छ (देवास)
डॉक्टर शहजाद पिता रोशन खान, निवासी बेरछा मंडी (शाजापुर)
नरसिंह बघेल पिता बलिया बघेल, निवासी ओम साईं विहार, देवास (स्थाई: ग्राम भगवा, तहसील डही, जिला धार)
अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार, निवासी 212/2 आदर्श कॉलोनी, शाजापुर
पप्पू उर्फ सुरेंद्र सिंह सेन्धव पिता —, निवासी ढाबला खालसा, देवास
अमन उर्फ विवेक सोनी पिता सुरेशचंद्र सोनी, निवासी वासुदेवपुरा, देवास
राजेंद्र उर्फ राजा गुर्जर पिता गोकुल गुर्जर, निवासी बड़ोदिया, शाजापुर
निलेश उर्फ भानेज उर्फ बिल्ला गुर्जर पिता करन सिंह गुर्जर, निवासी बड़ोदिया, शाजापुर
आकाश कंडारे पिता रामचंद्र कंडारे, निवासी बेरछा मंडी, शाजापुर शामिल है।
फरार आरोपी
इकबाल पिता ईशाक खान, निवासी ग्राम बेरछा मालीखेड़ी जिला शाजापुर
धर्मेंद्र दरबार पिता उदय सिंह झाला, निवासी ग्राम आगरोद, जिला देवास
आकाश उर्फ मुरलीधर उर्फ दादू राठौर पिता रामकिशन धानुक, निवासी शांति नगर, उज्जैन
रंजीत उर्फ रणजीत कंजर पिता ग्यारसिंह कंजर, निवासी रुल्की कंजर डेरा, शाजापुर
तन्मय उर्फ तनु उर्फ साहिल हाडा पिता दिलीप सिंह हाडा, निवासी स्मृति नगर, एयरपोर्ट रोड, इंदौर, संजय शर्मा उर्फ महाराज पिता चंद्र प्रकाश शर्मा, निवासी हजारीपुरा, उरई (जालौन, उत्तरप्रदेश फरार है।
आरोपियों से जब्त मशरुका
12 बोर बंदूक, 27 कारतूस, 1.60 लाख रुपए नकद, बिना नंबर की स्विफ्ट कार, काली स्कॉर्पियो जब्त की है।
मास्टरमाइंड डॉक्टर, जेल से मिली थी सूचना
पूछताछ में सामने आया कि नरसिंह को जेल में सूचना मिली थी कि घर में सोना-चांदी छिपा है। इसके बाद डॉक्टर शहजाद ने पूरी योजना बनाई और गिरोह तैयार कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
एसडीओपी मूंदी मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी मूंदी राजेंद्र नरवरिया, थाना प्रभारी नर्मदानगर विकास खिची, उपनिरीक्षक राजू पाटिल, महेश श्रीवास्तव, मुकेश रावत, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र राठौर, विक्रम वर्मा, रवि पांडेय, जितेंद्र डोडे, नन्हीलाल यादव, पुरुषोत्तम उपलावदिया, दीपेश मलगायां, अखिलेश यादव, वेदप्रकाश, संतोष, अनिल बछाने, रफीक खान सहित धार व शाजापुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
मामले का खुलासा करने पर संयुक्त टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।








