भाजपा खंडवा में नई टीम का गठन: स्थापना दिवस पर जिला टेली समिति घोषित, धर्मेंद्र बजाज बने जिला संयोजक

भारतीय जनता पार्टी, जिला खंडवा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय टेली (समिति) गठन की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर के मार्गदर्शन में की गई है, जिसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करना एवं कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करना है।

जारी आदेश अनुसार श्री धर्मेंद्र बजाज को जिला जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि श्री नंदकिशोर (नंदन) करौंदी, श्री श्यामसिंह मौर्य एवं श्री सत्येंद्रसिंह (आनंद) चौहान को जिला सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
उक्त नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की उम्मीद है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका








